लखीमपुरखीरी, सितम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। सोमवार को गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और जय गणेश देवा के जयकारों के साथ भगवान श्रीगणेश का स्वागत किया। सुबह से ही मंदिरों और पूजा पांडालों में भीड़ रही। सोमवार को गणेश चतुर्थी पर कस्बे के पीपल मंदिर तथा रामजानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा के साथ गाजे-बाजे सहित शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनको मंदिरों में स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान भगवान गणेश के जयकारों से कस्बा गुंजायमान रहा। दस दिन चलने वाले इस गणेशोत्सव में दोनों समय आरती और प्रसाद वितरण होगा। अनंत चतुर्दशी के दिन मूर्ति के जल विसर्जन के साथ पर्व का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दस दिवसीय गणेश उत्सव का आरंभ रामजानकी पट...