लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना स्थित जयचंद मेमोरियल स्कूल में आयोजित श्री गणेश उत्सव में विधायक अमन गिरि और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भगवान श्री गणेश का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। विधायक अमन गिरि ने गणेश उत्सव को धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित करने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सुख शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के उज्ज्वल भविष्य सुख समृद्धि और नगरवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...