लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। कस्बे के गणेश उत्सव में दूसरे दिन सुबह से मंदिर परिसर में स्थापित भगवान गणेश के विषेश पूजा अर्चना में भक्तों की भीड़ एकत्रित रही। रात में स्थानीय भक्तों के भजनों पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे। कस्बा भीखमपुर के काली माता मंदिर व शिव मंदिर परिसर में स्थापित भगवान गणेश की आचार्य अतुल दिक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन अर्चन आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि भजन कार्यक्रम में गणपतए बप्पा मोरया के जयकारों से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर आयोजक राजेंद्र पाण्डेय, रामनिवास पाण्डेय, विदनेश शुक्ला, सत्यम पाण्डेय, सुधाकर अवस्थी,अवनीश पाण्डेय सियाराम श्रीवास्तव आदि सैकड़ों भक्त ने विघ्नहर्ता का आशीष प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गणपति बप्पा मोरय...