Lakhimpur Khiri News: गणेश उत्सव की कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 13 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। ठाकुरद्वारा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (अस्तल) में अष्टम गणेश उत्सव का रविवार को भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ। भगवान गणेश के पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ शारदा नहर से जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान दुर्गेश शुक्ला व आचार्य अतुल शुक्ला के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया गया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मंदिर के पुजारी बाबा दिनेश दास महाराज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि 14 से 20 सितंबर तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इनमें दीपोत्सव, फलाभिषेक, छप्पन भोग, लड्डू अभिषेक, हवन व महिला संगीत शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर 14 सितंबर को निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.