Lakhimpur Khiri News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: बांकेगंज। श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पांच दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। दोपहर में गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर ट्राली पर सजी गणेश प्रतिमा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल भांगड़ा और डीजे की धुन पर नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। शोभायात्रा बांकेगंज कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए शारदा सहायक नहर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना और आरती की। इसके बाद विधि विधान से गणेश प्रतिमा का शारदा सहायक नहर में विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गणपति बप्पा को विदाई देने उमड़ी भीड़ शोभायात्रा के दौरान सुरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.