Lakhimpur Khiri News: गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे यात्री
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: लबेदपुर। रमियाबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र के मझरा पूरब गांव में सड़क में बने गड्ढे के चलते एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा को सीधा किया। रिक्शे में सवार करीब एक दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि नालियां चोक होने की वजह से गद्धायुक्त सड़क पर लबालब पानी भरा रहता है। मझरा पूरब निवासी ओमकार यादव ने बताया कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रास्ते पर जलभराव रहता है। मझरा पूरब से गाजियापुर गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग ने करीब एक साल पहले कराया था, लेकिन अब सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसी के चलते ई-रिक्शा पलटने की घटना हुई। इस बाबत खंड विकास अधिकारी श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.