Lakhimpur Khiri News: खड़े ट्रक से चोरी, उड़ाया हजारों का माल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बे की पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरों ने दो बैट्री व डेग साउंड चोरी कर ले गए। चालक ने चोरी की तहरीर चौकी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी असलम ने बताया कि वह वह टाटा टेलर ट्रक चलाता है। उसने महेवागंज में भीरा पलिया मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर चौकीदार की निगरानी में अपनी ट्रक खड़ी कर घर चला गया। शनिवार सुबह जब वह गाड़ी लेने पहुंचा तो ट्रक से दो बैटरा व एक डेग और साउंड गायब था। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.