Lakhimpur Khiri News: खोखे का तख्ता तोड़कर हजारों का सामान चोरी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। कोतवाली गोला क्षेत्र में तुसौरा मोड़ के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित लकड़ी के खोखे की दुकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर हजारों रुपये का परचून का सामान चोरी कर ले गए। चोर दुकान का तख्ता तोड़कर अंदर घुसे और सामान लेकर फरार हो गए। तुसौरा गांव निवासी दुकानदार विकास वर्मा ने घटना के संबंध में गोला कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.