Lakhimpur Khiri News: खेल महोत्सव में 70 प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज का तीन दिवसीय खेल महोत्सव बुधवार को रंगारंग एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। महोत्सव के दौरान बालक-बालिका वर्ग में कुल 70 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में कनक मिश्रा ने 200 मीटर दौड़, चक्रक्षेपण और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती। इसी वर्ग में अभी ने लंबी कूद, ऊंची कूद और 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की। बालक वर्ग में साहिल कुमार राज ने 400 मीटर, 600 मीटर और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: एथलेटिक्स प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.