लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। नगर में रामलीला मैदान पर दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कृष्णा राज और विशिष्ट अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, अतुल रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद श्रीवास्तव ने किया है। आयोजित प्रतियोगिता में 1500 मी दौड़ सीनियर बालक वर्ग में प्रथम अंकित कुमार पीडी इंटर कॉलेज, द्वितीय अमरपाल चंदन लाल विद्या मंदिर और तीसरे स्थान पर अवनीश कुमार रामाश्रम इंटर कॉलेज रहे हैं। बालिका वर्ग में प्रथम तबस्सुम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय डोलवती पी डी इंटर कॉलेज, और तीसरे स्थान पर संध्या राज जेपी इंटर कॉलेज की रही है। जूनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान फुज...