Lakhimpur Khiri News: खेत में सिंचाई के लिए लगा समर्सिबल मोटर चोरी
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र की टेढ़वा चौकी के अंतर्गत महुरेना गांव में एक खेत में सिंचाई के लिए लगा समर्सिबल मोटर बीती रविवार की रात अज्ञात सक्रिय चोरों द्वारा पार कर दिया गया। रविवार को खेत स्वामी जब अपना खेत देखने पहुंचा तो मोटर गायब देख दंग रह गया। घटना की तहरीर मैलानी थाना पुलिस को दे दी गई है।थाना मैलानी की टेढ़वा चौकी के अंतर्गत महुरेना निवासी अमर सिंह ने बताया कि गांव के पास स्थित उसके खेत मे सिंचाई के लिए समर्सिबल मोटर लगा हुआ था। जिसे बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। रविवार की सुबह जब वह अपना खेत देखने पहुंचा तो मोटर गायब देख दंग रह गया। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी मोटर का पता नही चल सका। पीड़ित ने मोटर चोरी की तहरीर मैलानी थाना पुलिस को दे दी है। थाना मैलानी की टेढ़वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.