लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: खीरीटाउन। मोहल्ला जोशी टोला के पास खेत में रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई गई।मृतक की पहचान शनि वाल्मीकि (25) पुत्र राजेंद्र,निवासी मोहल्ला अरनी खाना,थाना खीरी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...