लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के गांव मगरेना में एक व्यक्ति ने अपने खेत खेत की जुताई करते समय गलती से ट्रैक्टर का पहिया पड़ोसी खेत में पहुंच जाने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने गाड़ाबंदी कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर लाइसेंसी भी बंदूक से फायर करने का आरोप लगाया है। मगरेना निवासी रामसेवक ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह 2 बजे करीब किराये के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। गलती से ट्रैक्टर का पहिया पड़ोस के खेत में पहुंच जाने से ठेका पर खेत जोत रहे लोगों ने एक राय होकर हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल बाल बच गया है। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बात कर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्...