लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा, संवाददाता। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गोसाईं पुरवा गांव में सोमवार को बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग छैल बिहारी गोस्वामी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गोसाईंपुरवा निवासी छैल बिहारी गोस्वामी पुत्र पुत्तूलाल सोमवार सुबह खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत के पास पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी धौरहरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई शिवनारायण के अनुसार, घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर पड़ा था। आरोप है कि तार खंभे में लिपटा हुआ था और उसी की चपेट में आने से छैल बिहारी की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, वह चारा...