लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर-खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के दुबहा नयापुरवा गांव में सोमवार की सुबह खेत के पास बिजली के तारों में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने खेत के मालिक समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। दुबहा गांव निवासी रोहित राम की पुत्री प्रियांशी देवी (21) सोमवार की सुबह घर के बाहर शौच के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि खेत के पास पहुंचते ही वहां लगे तारों की चपेट में वह आ गई। तारों में करंट दौड़ रहा था, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने किसी तरह उसे बिजली के तारों से अलग किया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। य...