लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: मंगलवार शाम खेत में अपनी फसल बचाने गई युवती की बुधवार सुबह पास के नाले में लाश उतराती मिली। उसकी डूबने से मौत की आशंका जताई जाती है। मंगलवार शाम से लापता युवती का शव मिलने के बाद उसके घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मझगईं थाने के दौलतापुर गांव के बच्चाराम की काफी पहले मौत हो चुकी है। बच्चाराम की बीस वर्षीया बेटी कविता मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव के पास अपने खेत में फसल बचाने गई थी। देर रात तक घर वापस न लौटने पर चिंतित घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता न लगने पर उन्होंने यूपी 112 पीआरवी और थाने पर फोन किया। इस पर पीआरवी और एसओ अनिल सिंह पंकज पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घरवालों के साथ खेत में कविता को तलाश करने पर एक खेत के किनारे मेड़ पर कविता की चप्प...