Lakhimpur Khiri News: खेत गए अधेड़ को जंगली शूकर ने किया घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। दक्षिण निघासन रेंज के बैलहा गांव में शनिवार सुबह खेतों की तरफ गए एक अधेड़ को जंगली शूकर ने बुरी तरह घायल कर दिया। उसे निघासन सीएचसी से लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। बैलहा के ठाकुर पुरवा गांव निवासी पचास वर्षीय शुक्ला शुक्रवार सुबह गांव के पास गन्ने के खेत की तरफ गया था। गन्ने के खेत में छिपे जंगली शूकर ने शुक्ला को सामने देख उस पर अचानक हमला कर दिया। इससे शुक्ला के हाथ, पैर, सिर, कंधे और कलाई आदि काफी जख्मी हो गए। शुक्ला की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़कर वहां पहुंचे और किसी तरह शुक्ला को जंगली शूकर से बचाया।घरवाले आनन-फानन में शुक्ला को निघासन सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.