Lakhimpur Khiri News: खुले ट्रांसफार्मर से चिपककर बंदर की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। गोला सिकंदराबाद मार्ग पर स्थित पकरिया गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर से चिपककर एक बंदर की मौत हो गई। जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने बंदर के शव का अंतिम संस्कार कराया। बताया जाता है कि पकरिया गांव में सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एक ट्रांसफार्मर को खुले में रखा है। शनिवार सुबह एक बंदर ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग के वाचर सचिन कुमार वर्मा और धीरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और बंदर के शव का अंतिम संस्कार कराया। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन दिन पहले भी गांव के सुशील मिश्र के घर के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे से निकले करंट की चपेट में आकर एक घटना हुई थी। लगातार विद्युत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.