Lakhimpur Khiri News: खुलासा : बहन की हत्या की और वापस आकर तलाश में लग गया
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में 5 साल की बच्ची की हत्या उसके चचेरे भाई ने बेहद बेरहमी से की। वह बच्ची से मोबाइल छीनने के बहाने उसे गन्ने के खेत में ले गया। इसी बीच गांव के लोग बच्ची को तलाशते हुए सड़क पर आ गए। गांव वालों का शोर सुनकर किशोर ने आपा खो दिया और बच्ची को खेत में भरे पानी में डुबोकर मार डाला। इसके बाद वह बच्ची के परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी तलाश का नाटक करने लगा। पुलिस ने बच्ची के हत्यारोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। राजापुर गांव निवासी पांच साल की बच्ची शनिवार को सन्दिग्ध हालातों में घर से गायब हो गई थी। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो पता चला गायब होने से पहले बच्ची अपने 14 साल के चचेरे भाई के साथ देखी गई थी। पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.