लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के निषादनगर घोला गांव में हुए हरेन्द्र हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता देवी और उसके प्रेमी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना लोहे का बांका, पाइप और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े व जूते भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर की रात करीब नौ बजे गुरजीत सिंह मृतक हरेन्द्र के घर पहुंचा और उसकी पत्नी अनीता देवी के माध्यम से उसे खेतों की तरफ बुलवाया। इसके बाद दोनों ने गांव के बाहर सूबेदार के गन्ने के खेत के पास चकमार्ग तिराहे पर हरेन्द्र पर लोहे के बांके और पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज...