Lakhimpur Khiri News: खुटार रोड पर पड़ा मिला युवक का शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर की खुटार रोड पर बुधवार सुबह 40 वर्षीय युवक पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी घनश्याम पुत्र केदारी लाल के रूप में हुई है। मृतक की बहन मीरा के मुताबिक उसका भाई मंगलवार शाम घर से निकला था लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह भाई के खुटार रोड पर पड़े मिलने की सूचना मिली तो वह अस्पताल पहुंची। वहां भाई को मृत देखकर वह स्तब्ध रह गई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है। कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर युवक को सीएचसी भिजवाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.