Lakhimpur Khiri News: खीरी पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। वांछित वारंटी गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में भूरे पुत्र पच्चे, श्यामलाल, इंद्रपाल, राजपाल, कल्लू पुत्र गेंदन तथा विजय पाल शामिल हैं। इनके विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों से गैर-जमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर चालान भेज दिया। उक्त जानकारी थाना खीरी प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.