लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। खीरी जिले के पिता-पुत्र की जोड़ी ने एक साथ सेना में अधिकारी के रूप में राष्ट्र की सेवा कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दो पीढ़ियों का एक साथ वर्दी में देश के प्रति समर्पित होना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह गौरवपूर्ण अध्याय कर्नल अंशुमान शर्मा और उनके सुपुत्र असिस्टेंट कमांडेंट विनायक शर्मा ने लिखा है। वाईडी कॉलेज के डॉ. आरएस शर्मा के पुत्र अंशुमान शर्मा वर्ष 1996 में भारतीय सेना में चयनित हुए। 30 वर्ष के सेवाकाल में कमांड, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल दायित्व संभाला। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में सेवा दी है। वर्तमान में वे पठानकोट में सेवारत हैं। वहीं वर्ष 2000 में लखीमपुर मे...