Lakhimpur Khiri News: खिड़की काटकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत जेवर उड़ाए
लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। थाना क्षेत्र के ग्राम चपरतला में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए खिड़की काटकर भीतर प्रवेश किया और नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। ग्राम चपरतला निवासी सुनील कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनकी आंख खुली तो जीने का दरवाजा खुला मिला। नीचे जाकर देखा तो कमरे की खिड़की कटी हुई थी। कमरे में रखा बक्सा खुला पड़ा था और उसमें रखा सामान बिखरा हुआ था। बक्से में रखे 45 हजार रुपये नकद तथा करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। यह भी पढ़ें- Balia News: खिड़की तोड़कर चोरों ने समेटा नगदी और जेवर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.