Lakhimpur Khiri News: खाने के दौरान हुआ बाप-बेटे में विवाद, चलाया फावड़ा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 16 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में ससुर और बहू के बीच हो रही कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे के सिर पर उसके पिता ने फावड़े से वार कर दिया। घायल बेटे की मौत के बाद बहू की तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहू मौसमी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब छह बजे उसका ससुर लालता प्रसाद खाना खा रहा था। इसी दौरान रोटी को लेकर उसकी ससुर से कहासुनी होने लगी। गुस्साया लालता प्रसाद उसे मारने दौड़ा। तभी वहां लालता प्रसाद का बेटा तथा मौसमी का पति रोशनलाल पहुंच गया। उसने बीच-बचाव करते हुए पिता की बात का विरोध किया। इससे लालता और रोशनलाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान लालता प्रसाद ने गुस्से में पास में रखा फावड़ा उठाकर रोशनलाल के सिर पर मार दिया। शोर सुनकर मौसमी की जेठान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.