Lakhimpur Khiri News: खाद डालने गए किसान की नाले में डूबकर मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: मझगई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के मजरा मलंगा में मंगलवार को खेत में खाद छिड़कने गए एक किसान की जबदा नाले में पैर फिसलकर डूबने से मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है और पूरे गांव में गहरा सन्नाटा व मातम पसरा हुआ है। मजरा मलंगा निवासी 56 वर्षीय सम्मा पुत्र बलदेव मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे अपने खेतों में खाद डालने के लिए गया हुआ था। दोपहर भर खेत में कड़ी मेहनत से खाद डालने का काम पूरा करने के बाद सम्मा खेत के पास ही बह रहे जबदा नाले के किनारे खाद की खाली बोरी धोने चला गया। बताया जा रहा है कि नाले के किनारे बोरी धोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। संभलने का मौका न मिलने के कारण वह सीधे नाले के गहरे पानी में जा गिरा और नाले के तेज बहाव और ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.