Lakhimpur Khiri News: खराब पनीर की शिकायत पर मिठाई की दुकान से भरा सैंपल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन, संवाददाता। गुरुवार को कस्बे की पलिया रोड पर मिठाई की एक दुकान पर खराब पनीर बेचे जाने की शिकायत के बाद गुरुवार को फूड इंस्पेक्टर ने वहां पहुंचकर जांच की। उन्होंने दुकान से पनीर का नमूना लिया और उसे जांच के लिए लैब भेजने की बात कही। नानक नगर मोहल्ले के रमाकांत मौर्य ने बताया कि उन्होंने पलिया रोड पर मिठाई की एक दुकान से आधा किलो पनीर खरीदा था। अगले दिन उसे पकाने के लिए कढ़ाई में डालने पर वह फट गया। उन्होंने पनीर की क्वालिटी को लेकर दुकानदार से शिकायत की। आरोप है कि दुकानदार ने उनकी बात सुनने की जगह उनसे अभद्रता की। दुकानदार ने पनीर वापस रख लिया और रमाकांत को दुकान से चले जाने को कहा। रमाकांत ने एसडीएम के साथ ही खाद्य विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को फूड इंस्पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.