लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: लखनौरिया। विद्युत उपकेंद्र जंग बहादुरगंज के सोनौआ फीडर के गांव सोनौआ में लल्लन श्रीवास्तव के मकान के पास लगा हुआ 10 किलोवाट का बिजली ट्रांसफार्मर लगभग 15 दिन से खराब पड़ा है। जिसकी वजह से लगभग 30 घरों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लोगों के घरों के फ्रीज, कूलर पंखा और मोटर तक बंद पड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं ने परेशान होकर जंगबहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई को समस्या के समाधान के लिए शिकायती पत्र दिया है। विद्युत उपकेंद्र के जेई ने विद्युत ट्रांसफार्मर के लिए आर्डर दे दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर लो वोल्टेज की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जर्जर तार, फुंकते ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज से बिजली व्यवस्था बेपटरी यह भी पढ़ें- Balrampur News: ...