Lakhimpur Khiri News: खमरिया में दीवार गिरने से युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेंती सहदेव में बारिश के दौरान पक्की दीवार गिरने से लोटन (38) पुत्र माधव की मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार देर शाम बारिश के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और उस छप्पर के नीचे लेटे लोटन उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जब तक लोग उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाते, तब तक लोटन दम तोड़ चुके थे। परिजनों की आंखों के सामने हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी और तहसील प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल तहसीलदार आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.