लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां, संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और शारदा नदी के बढ़े जलस्तर ने पलिया तहसील क्षेत्र में बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। पलिया से नगला जाने वाले मार्ग पर आठ से 10 इंच तक पानी बहने लगा है। वहीं निचले इलाकों के खेतों में दो से तीन फीट पानी भर जाने से गन्ने की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तीन तहसील के 32 गांव की 15 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावितनेपाल की बारिश का प्रभाव नेपाल की पहाड़ियों और स्थानीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। बुधवार शाम छह बजे शारदा का जलस्तर 154.910 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 154.590 मीटर से 32 से...