Lakhimpur Khiri News: खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रही शारदा नदी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश तथा बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पलिया क्षेत्र में बाढ़ का संकट एक बार फिर गहराने लगा है। शारदा नदी उफान पर है और शनिवार शाम पांच बजे बनबसा बैराज से 1,35,444 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पलिया में नदी का जलस्तर 154.760 मीटर पहुंच गया। खतरे का निशान 154.590 मीटर है, यानी नदी करीब 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। पलिया तहसील के तटवर्ती और निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार शारदा नदी अभी भी खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पलिया, भीरा और बिजुआ क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस गया। कई रास्ते जलमग्न होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। इससे पहले शारदा के बढ़े जलस्तर के दौरान शाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.