Lakhimpur Khiri News: खड़ी बस के ऊपर गिरा लिप्टिस का पेड़
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा कस्बे के मनोकामना शिव श्याम मंदिर के सामने रेलवे की भूमि पर लगा पेड़ बारिश के चलते जमीन नरम होने के कारण भीरा-पलिया मार्ग के किनारे खड़ी खाली बस के ऊपर गिर पड़ा। वहीं से गुजर रही 11 हजार की लाइन पर पेड़ गिरने से टूट गई है। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ गिरने से भीरा-पलिया हाईवे का आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रोड पर गिरा विशालकाय शीशम का पेड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.