Lakhimpur Khiri News: क्रेशर के गेट से महज 15 मीटर दूर खड़ी बाइक चोरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: कफारा चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत दीक्षित मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्रीज महादेव कफारा में मजदूरी करते हैं। रोज की तरह गुरुवार सुबह वह क्रेशर पर ड्यूटी करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक को क्रेशर के गेट से महज करीब 15 मीटर की दूरी पर हाईवे के दाहिनी ओर खड़ा कर लॉक कर दिया था। इसके बाद लक्ष्मीकांत अपने साथी इंद्रबली के खेत में सब्जी लेने चले गए। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी। वहां बाइक गायब थी। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी करने के साथ ही उन्होंने काफी देर तक बाइक की तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.