लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: थाना खमरिया क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विचित्र वीर को सौंपी है। सुजावलपुर निवासी जगदीश प्रसाद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 8 जून 2026 की सुबह वह खेत जोत रहे थे। इसी दौरान गांव के सतीश कुमार, रजनीकांत, ललित कुमार और ऊषा देवी ने मेड़ जोतने के विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया। उसका कहना है कि घटना की शिकायत थाना खमरिया और पुलिस अधीक्षक से की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोर्ट के आदेश से लगे हदबरारी पत्थर उखाड़ने का आरोप, चार पर मुकदमा न्यायालय के आदेश...