Lakhimpur Khiri News: कोतवाली के पास सेल्फी प्वाइंट क्षतिग्रस्त, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सदर चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है पास में ही सटे से कोतवाली है फिर भी सेल्फी प्वाइंट क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बावजूद इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सेल्फी प्वाइंट को किसने और कब क्षतिग्रस्त किया। क्या यह अराजक तत्वों की करतूत है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मामले की जांच कर जिम्मेदारों का पता लगाना जरूरी है। शहर के लोगों का कहना है कि शहर की सुंदरता बढ़ाने और लोगों को आकर्षित करने के लिए बनाए गए सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि कोतवाली के पास स्थित स्थान ही सुरक्षित नहीं हैं तो अन्य सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों ने क्षतिग्रस्त सेल्फी प्वाइंट की मरम्मत कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.