लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। बिजुआ ब्लॉक की शाहपुर ग्राम पंचायत में सरकारी राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र राशन कार्डधारकों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन देने के बजाय प्रति यूनिट एक किलो कम राशन दिया जा रहा है। वहीं, नए राशन कार्ड बनवाने और ई-केवाईसी कराने के नाम पर लाभार्थियों से 300 रुपये वसूले जाने की भी शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने इस मामले में प्रदर्शन कर एसडीएम पुष्पक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, गांव के राशन कार्डधारकों को राशन वितरण के दौरान निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिलने की शिकायत है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट के हिसाब से मिलने वाले अनाज ...