Lakhimpur Khiri News: कोटवारा में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: कोटवारा। कुंभी गोला ब्लाक के ग्राम कोटवारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 23 अक्टूबर से शुरू हुई कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जा रहा है। कथा का समापन 29 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा किया जाएगा।ग्राम कोटवारा स्थित सार्वजनिक माता जी स्थान पर प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक कथा हो रही है। भरथना इटावा से आए कथावाचक मुकेश शास्त्री श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। वहीं, गोकुलधाम मथुरा के यज्ञाचार्य पंडित दिनेश शास्त्री आर्य भी आयोजन से जुड़े हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.