Lakhimpur Khiri News: कोचिंग जा रहे छात्र को वाहन ने रौंदा, मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। मंगलवार सुबह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कस्ता कोचिंग आ रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल छात्र की लखनऊ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मितौली थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर के रहने वाले राहुल तिवारी के 10 वर्षीय बेटे अनुभव तिवारी की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। राहुल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अलग-अलग साइकिलों से अनुभव व शेखर दोनों भाई कस्ता में कोचिंग जा रहे थे। कस्ता सीतापुर मार्ग पर रेवाना गांव के पास पहुंचते ही कस्ता की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने अनुभव की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से अनुभव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना भाई शेखर ने पिता को दी।परिजन तत्काल पहुंचकर निजी वाहन से घायल अनुभव को जिला अस्पताल लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.