Lakhimpur Khiri News: कोचिंग के बाहर छात्र पर हमला
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर के एक कोचिंग संस्थान के बाहर छात्र के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कांशीराम कालोनी निकट गोपाल नगर निवासी अंशुमान सिंह पुत्र विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे वह अपने कोचिंग संस्थान पहुंचा था। आरोप है कि तभी कुछ लड़के अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों से वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उसके साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर और हाथ की उंगली में चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.