Lakhimpur Khiri News: कॉरीडोर की सुस्ती पर डीएम सख्त, सावन से पहले पूरे हों काम
लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। आगामी श्रावण माह के दौरान छोटी काशी गोला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं के दृष्टिगत डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी शिव मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया। संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल करते हुए साफ संदेश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपी-पीसीएल को निर्देश दिए कि श्रावण माह शुरू होने से पहले सभी जरूरी निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- Badaun News: 25 से पहले कांवड़ यात्रा की सभी तैयारी हों पूर्ण : अवनीश एसडीएम को व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.