Lakhimpur Khiri News: कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर सकुशल लौटने पर सम्मान
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गुप्ता के पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण कर सकुशल घर लौटने पर उनके आवास पहुंचकर लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही नेपाल में हाल ही में उत्पन्न हुई दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी से पूर्व ही उनके सकुशल घर वापस लौट आने पर ईश्वर के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी लखीमपुर विजय कुमार माहेश्वरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य प्रियंकल जलोटा, निवर्तमान नामित सभासद अंकुश माहेश्वरी, निवर्तमान नगर महामंत्री सचिन गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य प्रियांशु शुक्ला, सुमित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.