लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: केशवापुर कस्बे में बुधवार दोपहर बाद कर्बला में ताजिया दफन किए जाएंगे। मंगलवार रात नौवीं मोहर्रम पर ताजियों को कस्बे के चौक पर रखा गया। मेला स्थल नेशनल हाईवे के निकट होने के कारण पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। गोला कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि ताजिया जुलूस और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। निर्धारित मानकों के अनुसार ही ताजिया लाने की अनुमति दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...