लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।थाना हैदराबाद क्षेत्र के केशवापुर की साप्ताहिक बाजार से एक दुकानदार की बाइक चोरी हो गई। खास बात यह रही कि चोरी हुई बाइक की तलाश के दौरान पास में ही उसी कंपनी की दूसरी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने दूसरी बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव सौठन निवासी अकील केशवापुर की साप्ताहिक बाजार में मुर्गा मांस की दुकान लगाते हैं। वह अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक भट्ठे के सामने खड़ी कर दुकानदारी करने लगे। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...