लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बनवीरपुर में कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुल ग्यारह कुश्तियां हुईं। फाइनल कुश्ती में बनवीरपुर के पहलवान मोहित ने जीत दर्ज की। बनवीरपुर के संविलियन स्कूल में दो अक्टूबर को हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता बनवीरपुर गांव के मोहित और सद्दाम पहलवानों के बीच हुई। इसमें मोहित ने सद्दाम को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसके पहले सोनू सुजौली और बनवीरपुर के पहलवान पुनीत राना के बीच कुश्ती हुई जिसमें पुनीत राना जीते। कुश्ती देखने तमाम ग्रामीण और आसपास के इलाके के लोग पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...