Lakhimpur Khiri News: कुत्ते को लेकर विवाद, तीन युवकों का चालान
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के मोहल्ला कमलापुर में एक कुत्ते को लेकर खूब हंगामा कटा। कुत्ते ने एक युवक को काट लिया तो उसने अपने बचाव में कुत्ते पर ईंट से प्रहार किया। फिर पीड़ित और कुत्ते का मालिक आमने सामने आ गए और उनमें विवाद हुआ। पुलिस ने तीन लोगों का चालान किया है। मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक कुत्ते पर ईंट से वार किया है। मामला शहर के मोहल्ला कमलापुरी का है। कुत्ते ने युवक पर हमला किया था। कुत्ते का मालिक युवक से विवाद करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि यह कुत्ता लोगों के काट लेता है। फिर उनसे भी कुत्ते के मालिक का जमकर विवाद हुआ। किसी तरह मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.