Lakhimpur Khiri News: कुंडल लौटाने के नाम पर 10 माह से टालमटोल, पीड़ित ने दी तहरीर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम झाऊपुर मजरा ग्रंट लंदनपुर निवासी पवन कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर गिरवी रखे सोने के कुंडल वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वर्ष 2024 में उन्होंने खुटार रोड निवासी गोलू पुत्र सोनू की दुकान पर 2.480 ग्राम वजन के सोने के कुंडल 6500 रुपये के एवज में गिरवी रखे थे। बाद में दुकान बंद होने पर वह आरोपी के घर पहुंचे और ब्याज सहित 9000 रूपये का भुगतान कर दिया। आरोप है कि उस समय दो दिन में कुंडल लौटाने का भरोसा दिया गया था। पवन कुमार का कहना है कि भुगतान किए करीब 10 माह बीत चुके हैं लेकिन लगातार बहाने बनाकर उन्हें टाल रहा है और सोने के कुंडल वापस नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ब्याज समेत रुपये लौटाने के बाद भी नहीं मिले गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.