लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। ढखेरवा चौकी पुलिस पर एक किसान ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि काम करने के लिए पांच हज़ार रुपये लिए और काम भी नहीं किया। काम करने के लिए कहा गया तो फिर से दस हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की तो चौकी इंचार्ज ने पीड़ित पर दबाव बनाकर काम करने का वादा कर लिया और अपने पक्ष में बयान वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। आरोप है कि इसके बाद भी काम करने के लिए दस हजार की मांग की जा रही है। ढखेरवा चौकी क्षेत्र के मल्लबेहड़ गांव निवासी शानू के मुताबिक, उसके खेत में लगी केले की फसल को गांव के ही एक व्याक्ति ने काटकर बेंच ली थी। फसल की आधी कीमत शानू को मिलनी थी लेकिन बेंचने वाले ने कोई पैसा नहीं दिया। शानू ने मामले की शिकयत ढखेरवा चौकी में की। आरोप ही कि फसल का पैसा दिलाने के नाम प...