Lakhimpur Khiri News: किसान ने पिया रसायन, गई जान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के दरिगापुर गांव में किसान ने कीटनाशक रसायन पी लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दरिगापुर के 55 वर्षीय किसान अर्जुन लाल ने सोमवार देर शाम घरेलू विवाद से आहत होकर केले की फसल में डालने वाली जहरीली दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके बीच हड़कंप मच गया। परिजन अर्जुन लाल को खमरिया कस्बे में स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां कई घंटे तक उनका उपचार चला। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें सीएचसी खमरिया भेजा जहां से अर्जुन लाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन लाल की सांसें थम गईं। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.