लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, लघु सिंचाई एवं वन विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ अधिकारियों को पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- लघु सिंचाई के सहायक अभियंता अनुपस्थित रहने पर रोका वेतन सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रतिबंधित पेड़ों की सूची को क...