Lakhimpur Khiri News: किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस से भिड़े लोग
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 18 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सदर कोतवाली के गांव मथना के बाहर खेत से चारा लेकर घर जा रहे एक किसान को हमलावरों ने घेर लिया। हमलावरों ने उनके ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार किए और उनकी नृशंस हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। वारदात से भड़के गांव वालों ने काफी देर तक शव को उठने नहीं दिया। गांव वालों की पुलिस से जमकर नोकझोक हुई। आखिरकार एसएसपी खुद मौके पर पहुंचीं, लेकिन गांव वाले शांत नहीं हुए। ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने जबरदस्त हंगामे के बीच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के वाहन रोकने के लिए गांव वालों ने खूब हंगामा किया। पुलिस से हाथापाई हुई। इस दौरान कई बाइकें भी टूट गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.